त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। प्रयागराज संगम स्थल पर विश्व हिन्दू महासंघ ने धूमधाम से मनायी संत शिरोमणि रवि दास जी की जयन्ती, संतों का सम्मान एवं समरसता भोज का हुआ आयोजन। योगी जी के हिन्दुत्व एकता को गांव गांव ले जाने का लिया गया संकल्प- श्याम सूरत पांडे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 5 फ़रवरी 2026 को विश्व हिन्दू महासंघ प्रयाग राज के तत्वावधान में त्रिवेणी बाँध काली सड़क स्थित भारतीय सांस्कृतिक परिषद कैम्प में संत शिरोमणि रवि दास जी की जयन्ती पखवारे को धूमधाम से मनाया गया साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों की संख्या में प्रयाग राज के संत मनीषी और गणमान्य लोग उपस्थित होकर संत रवि दास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मंडल प्रभारी अनुज सिंह, महासंघ के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम गिरी उपस्थित रहीं, अध्यक्षता प्रयाग के संत स्वामी सिद्ध बाबा, श्री जगद्गुरु स्वामी राजकुमार जी महराज एवं परशुराम अखाड़ा आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सुदर्शन शरण जी महराज, श्री क्रैश नंद जी महराज एवं स्वामी दयालु जी महराज ने संयुक्त रूप से किया, आयोजित संगोष्ठी का संचालन एवं संयोजन विश्व हिन्दू महासंघ के महामंत्री श्याम सूरत पांडे ने करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यों एवं संतों का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ आज पूरे देश में हिन्दुत्व की रक्षा के साथ समाज में सभी हिन्दू जातियों को एक मंच पर लाकर पूरे विश्व को हिन्दुत्व एकता का सम्बल प्रदान कर रहा है जिसके लिए गौरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्य नाथ एवं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष bhikhari प्रजापति का कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि अनुज सिंह राम प्रसाद एवं नीलम गिरी ने महासंघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला उपस्थित संत महंत ने भी अपने आशीर्वाद प्रदान किए संगोष्ठी में मुख्य रूप से दुर्गेश दुबे, कमलेश दुबे, डॉ बी के सिंह, विनोद उपाध्याय, ब्रह्मा नंद मिश्रा, डी डी जोशी, प्रेमा श्रीवास्त्व, विभा मिश्रा, युवराज मिश्रा, मनोज पांडे, जय सिंह यादव, प्रमोद शुक्ला, प्रमोद भारतीय अधिवक्ता, संजय मिश्रा, पंडित सीता राम विश्वकर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश पांडे, सतीश गुप्ता, सुनीता पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










