चलो मन गंगा–यमुना तीर में गंगा–यमुना तट पर बही भक्ति और सुरों की अविरल धारा।

चलो मन गंगा–यमुना तीर में गंगा–यमुना तट पर बही भक्ति और सुरों की अविरल धारा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। चलो मन गंगा–यमुना तीर में गंगा–यमुना तट पर बही भक्ति और सुरों की अविरल धारा। माघ मेला क्षेत्र में आयोजित “चलो मन गंगा–यमुना तीर” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार की संध्या भक्ति, संगीत और नृत्य नाटिका की अनुपम प्रस्तुतियों को समर्पित रही। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गायिका स्वीटी सिंह द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों से हुआ। उन्होंने “लहर-लहर झंडा बजरंग बली”, “बूम-बूम बोल रखा”, “सनरी में देखा सपनवा”, “बमैनो के तीर चलावे” तथा “दुआवरा पर खश्वा” जैसे लोकप्रिय भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों की लय पर झूमते नजर आए और तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। इसके उपरांत सुप्रसिद्ध कलाकार अनुपम गुप्ता द्वारा प्रस्तुत ताल वाद्य की प्रभावशाली प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ हारमोनियम पर नितेश्वर दयाल, सितार पर साम्य राण तथा बांसुरी पर कार्तिककेश चौहान की सुमधुर संगत ने संगीत संध्या को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में गायिका मोनिका साईं ने गणेश वंदना सहित “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो”, “राधे कौन से पुण्य” और “हे दुख भंजन” जैसे भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।


इसके पश्चात प्रयागराज के कलाकार रोहित कुमार द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका “गंगा अवतरण” ने भारतीय पौराणिक और सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव मंचन किया। भाव-भंगिमा, नृत्य और संगीत के सशक्त समन्वय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम सलाहकार श्रीमती कल्पना सहाय, संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री श्री दीपक शर्मा, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उप निदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय तथा उप निदेशक डॉ. आदित्य श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्र निदेशक द्वारा सभी कलाकारों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai