सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर पर अनुदान हेतु बुकिंग प्रारम्भ।

सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर पर अनुदान हेतु बुकिंग प्रारम्भ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर पर अनुदान हेतु बुकिंग प्रारम्भ। जनपद के किसान बन्धुओं को सूचित करना है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन एवं चावल घटक ) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में एफपीओ के माध्यम से सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर हेतु अवशेष 05 लक्ष्य के सापेक्ष बुकिंग 05 फरवरी से प्रारम्भ हुआ है। सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी रूप से किया जायेगा। इच्छुक कृषक जो उक्त योजनान्तर्गत थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ प्राप्त करना चाहते है, वह कृषक कृषि दर्शन-2.0 पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से लॉनलाइन बुकिंग/ आवेदन करें।

बुकिंग प्रारम्भ होने की तिथिः- 05 फरवरी, 2026 तथा समाप्ति की तिथिः- 13 फरवरी, 2026, बुकिंग का माध्यम- कृषि विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन।  एक कृषक केवल एक थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ प्राप्त कर सकेगा। कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर हेतु बुकिंग/आवेदन कर सकेगा।जनपद में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की दशा में ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। एफपीओ के माध्यम से सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर की बुकिंग करने हेतु 10 कृषकों का समूह होना अनिवार्य है। सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर पर कुल लागत का 50% या अधिकतम रु85000/ का अनुदान देय है।

सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर 20 मीटर लम्बा एवं 10 मीटर चौडा़ आयताकार या 08 मीटर त्रिज्या के गोलाकार साइज का होगा। सन्तोष कुमार द्विवेदी, उप कृषि निदेशक मुरादाबाद ने जनपद के एफपीओ के कृषकों से आह्वान किये है कि सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर हेतु इच्छुक कृषक अंतिम समय का बिना इंतज़ार किये समय से पूर्व अपना बुकिंग/आवेदन अवश्य करायें एवं इस योजना का लाभ उठाएं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai