केशव प्रसाद मेठ की विदाई सम्मान भव्यता के साथ सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

34 वर्ष लोकनिर्माण विभाग से अधिवर्षीता आयु पूरी कर बिना पेंशन के सेवानिवृत कर्मचारीयों के लिए दुर्भागय पूर्ण- रविशंकर मिश्र बरिष्ठ कर्मचारी नेता।

प्रयागराज। लोकनिर्माण विभाग खंड 4 के मेठ केशव प्रसाद के विदाई सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये बरिष्ठ कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने कहा कि जो कर्मचारी विभाग को ताउम्र अपनी दिया वह कर्मचारी बिना पेंशन के सेवानिवृत हो गया यह दुर्भाग्य पूर्ण है।

अवर अभियंता प्रमोद रावत ने केशव प्रसाद के अच्छे स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामनायें दिया और उनके साथ विताएं पल को याद करते हुये कहा कि केशव एक कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार, कार्य के प्रति जबाबदेह है इनसे सीखने की जरुरत है।

जनपद अध्यक्ष फूलचंद यादव ने कहा कि इनके देयक के भुगतान की प्रकिया चल रही है जल्दी भुगतान हो जायेगा।

अध्यक्षता शैलेन्द्र एवं संचालन रामअचल पाल ने किया, कार्यक्रम को रामसुफल बर्मा एवं धर्मराज यादव, लालजी पाल, सूर्यप्रकाश, संदीप कुशवाहा, प्रेमशंकर पटेल ने सम्बोधित किया।

केशव प्रसाद मेठ गैंग के पारस एवं राजेंद्र सहित सैकड़ो कर्मचारियों ने माला फूल, अंगवस्त्र, घरेलू सामान देकर सम्मानित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai