सपाइयों को मिली जानकारी तो एसडीएम को घेरा, जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सोराव विधानसभा में बी एल ओ के पास बंद लिफाफे में मिले सैकड़ों की संख्या में भरे हुए फार्म -7, बताया गया कि इनके नाम काटने हैं। जिले की सोराव विधानसभा में कई बूथों पर तैनात बी एल ओ के पास से बंद लिफाफे में सैकड़ो की संख्या में फार्म 7 पाए गए हैं जिनमे मतदाताओं के नाम और व्योरा दर्ज है।बताया गया कि इन सभी के नाम काटने के निर्देश दिए गए हैं।विडंबना है कि सभी वैध मतदाता हैं। ज्यादातर एक ही समुदाय के हैं।बी एल ओ के संपर्क में आये ऐसे सैकड़ों मतदाताओं को जब उनके ही नाम काटे जाने के लिए भरे गए फार्म की जानकारी हुई तो वह भौचक रह गए। घबराये लोंगो ने इस प्रकरण को समाजवादी पार्टी के नेताओं से साझा किया। सपा नेताओंने आज एस डी एम सोराव से मिलकर मामले को गंभीर बताते हुए जब कररवाई की मांग की तो वह जाँच करने का बहाना बता कर चले गए।
सपा नेताओं ने पूरे प्रकरण की जानकारी पार्टी नेतृत्व को देते हुए जिलाधिकारी से भी फोन पर बात की और एक ज्ञापन भी ए डी एम पूजा शुक्ला को सौंपा है। सपा नेताओं ने मांग की है कि फार्म पर हस्ताक्षर करने वाले के खिलाफ तत्काल विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाये और पूरे प्रकरण कि गहराई से जाँच की जाये। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार इस मामले को लेकर सोमवार को पत्रकार वार्ता भी बुलाई गई है जिसमें पूरे प्रकरण को मिडिया के समक्ष रखा जायेगा।
ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ारहुसैन, अमर नाथ मौर्य,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव, संगम लाल मौर्य, ब्लाक प्रमुख मो इम्तियाज शमी, अरविन्द केसरवानी, तारिक सईद अज्जू, नाटे चौधरी, मो एरम रब्बानी, आफतब आलम, कुलदीप यादव, श्याम सिंह बच्चा, जगदीश यादव, जय भारत एडवोकेट, मो शारिक, आदि रहे।










