मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। थाना स्वार पुलिस को बड़ी सफलता, हर्ष फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना स्वार क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा क्षेत्र में हर्ष फायरिंग कर कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में थाना स्वार में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना स्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।










