डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड, ब्रिटिश संसद से बुलावा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026 में विशिष्ट डेलीगेट के रूप में होंगे शामिल

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड, ब्रिटिश संसद से बुलावा। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय निवासी डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश संसद ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया है। डॉ. पांडेय 10 अप्रैल 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित होने वाली ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में विशिष्ट डेलीगेट के रूप में शामिल होंगे।

यह आमंत्रण मर्टन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ अकादमिक हस्ती और ‘द 1928 इंस्टीट्यूट’ की को-चेयर डॉ. निकिता वेद (MBE) ने भेजा है। डॉ. पांडेय को होम्योपैथिक मेडिसिन में उनके शोध और स्वास्थ्य सेवाओं में असाधारण योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। उन्हें विशेष रूप से अर्थराइटिस और ऑटो इम्यून बीमारियों के उपचार एवं अध्ययन में उनके कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु पांडेय ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा, बैरोनेस वर्मा और लॉर्ड रवल जैसे वैश्विक नीति-निर्माताओं व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मंच साझा करेंगे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सचिवालय और इंडिया ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) द्वारा समर्थित यह आयोजन भारत और ब्रिटेन के बीच चिकित्सा एवं शोध सहयोग को बढ़ावा देगा।

अपनी उपलब्धि पर डॉ. पांडेय ने कहा, “ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश पार्लियामेंट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से मान्यता मिलना किसी भी चिकित्सक के लिए सर्वोच्च सम्मान है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं इस वैश्विक मंच पर काशी की ज्ञान-परंपरा और आधुनिक चिकित्सा शोध का सार्थक प्रतिनिधित्व कर सकूं।”

डॉ. अभिमन्यु की इस उपलब्धि से चंदौली और पूरे उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है। चिकित्सा जगत के विशेषज्ञ इसे उत्तर प्रदेश के किसी चिकित्सक को मिले अब तक के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक मान रहे हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai