खूंखार कुत्तों को पकड़कर भेजा गया सेल्टर हाउस
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में एटी समाचार के खबर का असर, ज्वाला नगर में नगर पालिका की कार्रवाई। ज्वाला नगर क्षेत्र में आवारा एवं खूंखार कुत्तों के बढ़ते आतंक को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पालिका हरकत में आ गई।
खबर के असर के बाद आज नगर पालिका द्वारा विशेष टीम को ज्वाला नगर बुलाया गया, जहां क्षेत्र में घूम रहे खूंखार कुत्तों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित रूप से सेल्टर हाउस भिजवाने की कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से आवारा कुत्तों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था, बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड सभासद श्वेता शर्मा ने नगर पालिका में मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
सभासद श्वेता शर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी समस्याओं को लेकर वह लगातार नगर पालिका के समक्ष आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने AT समाचार का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सजगता से ही जनसमस्याओं का समाधान संभव हो पाता है।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से ज्वाला नगर के लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह की नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।










