किसी भी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं, क्योंकि पासपोर्ट कार्यालय सीधे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही सेवाएं प्रदान करता है- शुभम सिंह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

लखनऊ। किसी भी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं, क्योंकि पासपोर्ट कार्यालय सीधे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही सेवाएं प्रदान करता है-  शुभम सिंह। राजधानी लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सेवाओं को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए पासपोर्ट से संबंधित प्रक्रियाओं, लंबित आवेदनों और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

प्रेस वार्ता के दौरान शुभम सिंह ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन, अपॉइंटमेंट सिस्टम और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज किया गया है ताकि आवेदकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं, क्योंकि पासपोर्ट कार्यालय सीधे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही सेवाएं प्रदान करता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी आवेदक को पासपोर्ट से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह पासपोर्ट सेवा केंद्र या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि तत्काल पासपोर्ट, नवीनीकरण और सुधार से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई कि सभी दस्तावेज पूरे और सही रखें, जिससे आवेदन प्रक्रिया में देरी न हो।

प्रेस वार्ता के अंत में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने भरोसा दिलाया कि पासपोर्ट कार्यालय जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai