देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन। अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग अनुपम राजन की अध्यक्षता में सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के तहत कोचिंग सेंटरों हेतु नियम अधिसूचित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में राज्य में संचालित कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण, सुरक्षित एवं मानक आधारित वातावरण, पारदर्शी शुल्क व्यवस्था, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए समयबद्ध और पारदर्शी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया एवं सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक के दौरान आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










