मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक, थानागंज प्रभारी पवन शर्मा का जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, रामपुर के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने शहर कोतवाली के कोतवाल प्रदीप मलिक और थाना गंज के इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा को दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज और सर्राफा व्यापारियों के हित में दोनों अधिकारियों से वार्ता की।
विष्णु रस्तोगी ने कहा, “हम दोनों अधिकारियों को समाज की ओर से सम्मानित करते हुए कहते हैं कि उनकी सेवाओं से समाज को बहुत लाभ हुआ है।” दोनों अधिकारियों ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी, महासचिव पंकज रस्तोगी, संगठन मंत्री रूपक रस्तोगी, जिला मंत्री नरेश रस्तोगी उपस्थित रहे।










