मिशन शक्ति इंचार्ज खुद ना जाकर पुलिस महिला पुलिस कर्मियों को रिकॉर्ड लेकर भेजो डीआईजी के सामने
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर शहर कोतवाली का डीआईजी ने किया मुआयना, मिशन शक्ति का रिकॉर्ड भी परखा। रामपुर शहर कोतवाली का मुरादाबाद क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर का बारीकी से जायजा लिया और मिशन शक्ति अभियान से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी मुनिराज ने कोतवाली परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कोतवाली की सुव्यवस्थित व्यवस्था और अनुशासन पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। सुंदर और व्यवस्थित कोतवाली को देखकर वे संतोष व्यक्त करते नजर आए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े रजिस्टरों की भी जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन को त्वरित न्याय मिले।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मालिक, पूर्व सिविल लाइन प्रभारी ओंकार सिंह, उप निरीक्षक शुक्ला जी, क्राइम इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ कार्य करने की नसीहत दी तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।










