मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनी राज की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो दिवसीय कार्यक्रम की दी जानकारी। आज रामपुर स्थित पुलिस लाइन सभागार में मुरादाबाद क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक मुनी राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनपद में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहर कोतवाली, पुलिस लाइन, कैमरी सहित जनपद के विभिन्न थानों के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
एडीजी ने कहा कि रामपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर रामपुर पुलिस सजग और सक्रिय है।
प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी टीम समर्पित भावना से कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनपद में दिखाई दे रहा है।
एडीजी मुनीम राज ने रामपुर की साफ-सफाई व्यवस्था, पुलिस कार्यालयों की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और पुलिस लाइन परिसर की सुंदरता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित परिसर से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा जनता में भी सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी ने दो दिवसीय निरीक्षण एवं बैठकों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।










