मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ अलीशा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद में एस आई आर ड्यूटी करते समय बीएलओ गुलनाज़ तबस्सुम की मौत के बाद सपाइयों ने 2 लाख की की सहायता। बूथ नंबर 78 में एस आई आर का कार्य करते हुए बीएलओ गुलनाज़ तबस्सुम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके चलते सपा के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह व सलाहुद्दीन मंसूरी ने गुलनाज़ तबस्सुम के परिवार को सपा कार्यालय बुलाकर 2 लाख की सहायता की।
सलाहुद्दीन मंसूरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, जो काम उत्तर प्रदेश सरकार को करना चाहिए वह काम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कर रहे हैं। और वह इसी तरह से अपनीं सरकार में गरीबों की सहायता करते ही रहते थे। बीएलओ गुलनाज़ तबस्सुम के पति ऑटो रक्षा चलाते हैं। और उनके तीन बच्चे हैं। 2 लाख का चैक मिलने के बाद गुलनाज़ तबस्सुम के परिवार ने सपाईयों का धन्यवाद भी किया और इस कार्य की सराहना भी की।










