मंडल स्तरीय 2 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट

बलिया। मंडल स्तरीय 2 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया निरीक्षण। जनपद के CHC बांसडीह से जहाँ पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के हेतु अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में ब्लॉक स्थित समस्त चिकित्सा इकाइयों का मंडल स्तरीय 2 सदस्यीय टीम द्वारा स्थलीय प्रवेक्षण किया गया।

उक्त दो सदस्यीय टीम में डाक्टर बीरेंद्र आर्या (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं हरिशंकर त्रिपाठी (जनपद स्तरीय अधिकारी) टीoबीo उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा ब्लाक अंतर्गत 20 चिकित्सा इकाइयों का सहयोगात्मक प्रवेक्षण किया गया।

चिकित्सा इकाइयों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा उपकेंद्रों का निरीक्षण किया गया।

अपने तीन दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में टीम द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले समस्त मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम के साथ अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह डॉक्टर प्रणय कुणाल एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय स्वाo मिशन) भी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai