टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। दिल्ली के राव आईएएस के बेसमेंट में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन होनहार छात्रों के दम घुटने से हुई आकस्मिक मौत से शिक्षण संस्थानों में गम का माहौल है। ईडेन आईएएस प्रयागराज की ओर से बड़ी संख्या में नागरिक, छात्रों एवं शिक्षकों ने आज कैंडल मार्च निकाल कर सिविल लाइंस में सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा के समीप आज श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर ईडेन आईएएस की चेयरपर्सन अपूर्वा भार्गव ने गहरा दु:ख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मृतक छात्रों के परिवार वालों के साथ हूं। संस्थान के निदेशक चंद्रदेव ने भी संवेदनाएं व्यक्त की और कोचिंग संस्थानों से अपील किया कि वह बेसमेंट जो पार्किंग के लिए है उसमें लाइब्रेरी या क्लास कदापि न चलाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कैंडल मार्च में मनोज कुमार, सुमित मंडल, शाहिद शेख, अभय कुमार, आकाश कुमार , शिखर विश्वकर्मा, सत्यम कुमार, अनुज कुमार मिश्रा , नाजिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में मृतक छात्रों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्ति किया।










