मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर पुलिस ने कुशीनगर से 25-25 हजार के 02 ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 02 नायाजय तमंचे व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा एवं द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.02.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा जनपद कुशीनगर के गैगस्टर अभियोगो मे वांछित 25-25 हजार के ईनामी अभियुक्तगण 1. रिजवान पुत्र स्व0 इस्लाम निवासी मोहल्ला नज्जूपुरा टाण्डा थाना टाण्डा व 2. शाजिद पुत्र भूरा निवासी मौ0 नालापार काशीपुरा थाना गंज जनपद रामपुर को आगापुर विजईया लिंक रोड अन्डर पास के नीचे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 67/2026 धारा- 318(4), 317(2) बीएनएस व धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त रिजवान पुत्र स्व0 इस्लाम थाना तरायसुजान जनपद कुशीनगर से मु0अ0सं0- 116/2024, धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त तथा 25 हजार रुपये का ईनामी है । अभियुक्त शाजिद पुत्र भूरा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर से मु0अ0सं0- 41/2024, धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त तथा 25 हजार रुपये का ईनामी है।










