मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। बिलासपुर की सुरभि शर्मा ने सीएस फाइनल परीक्षा पास कर बढ़ाया मान, ब्राह्मण सभा सहित क्षेत्रभर से मिलीं शुभकामनाएं। जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की सुपुत्री सुरभि शर्मा ने आईसीएसआई (इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे बिलासपुर और रामपुर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सुरभि शर्मा ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की। सीएस जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा को पास करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को नई प्रेरणा मिली है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सुरभि शर्मा की सफलता की खबर मिलते ही रामपुर और बिलासपुर क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्राह्मण सभा बिलासपुर की ओर से भी सुरभि शर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सुरभि ने पूरे समाज का मान बढ़ाया है और उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं अवनीत कुमार शर्मा (ब्रह्मा जी) की ओर से भी सुरभि शर्मा को विशेष रूप से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उन्होंने कहा कि सुरभि की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समस्त रामपुर एवं बिलासपुर वासियों ने सुरभि शर्मा को ढेरों बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।










