मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित SPEL-3 कार्यक्रम हुई आयोजित। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस विभाग के सहयोग से (SPEL-3) Student Police Experiential Learning कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की संरचना एवं कर्तव्यों से परिचित कराने के साथ ही कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण इंटर्न के रुप में प्राप्त कर सकें।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अपने कार्यालय पर रजा पी0जी0 कॉलेज, रामपुर के छात्र/छात्राओं को पुलिस की कार्य कुशलता, व्यवहारिक जानकारी, अभिलेखों, अपराध एवं पुलिसिंग, साइबर अपराध आदि से संबंधित जानकारी देकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर सकारात्मक प्रचार प्रसार करने एवं पुलिस मित्र बनने हेतु प्रेरित किया गया।










