शूआट्स वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ।

शूआट्स वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शूआट्स वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ। सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शानदार आगाज हुआ। खेल भावना और शारीरिक उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए पूरा परिसर ऊर्जा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के पादरी रेव्ह. लाल चुंग गांगटे द्वारा प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद विश्वविद्यालय के कोएयर ने सुमधुर गॉस्पेल गीत प्रस्तुत किया। एडिशनल रजिस्ट्रार एवं एथलेटिक कमेटी के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) सी. जे. वैसली ने अतिथियों का स्वागत बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में शूआट्स के खेलों के गौरवशाली इतिहास को साझा किया।

जनरल कैप्टन रतन सोनी के नेतृत्व में सभी चारों हाउसों के छात्र-छात्राओं ने भव्य मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेंद्र बी. लाल तथा विशिष्ट अतिथि अभिन श्याम गुप्ता एवं प्रमोद तिवारी, राजेंद्र बेदी, एमएच चौधरी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। कुलपति ने प्रतियोगिता के प्रारंभ की घोषणा की और मशाल जनरल कैप्टन को सौंपी, जिन्होंने बालक एवं बालिका कप्तानों के साथ मिलकर खेल ज्योति प्रज्ज्वलित की। जनरल कैप्टन ने विश्वविद्यालय के सम्मान और खेलों के गौरव के लिए सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। शांति और खुशी के प्रतीक के रूप में मुख्य अतिथि ने गुब्बारे और कबूतर आसमान में छोड़े।

अभिन श्याम गुप्ता (विशिष्ट अतिथि): इनको प्रतीक चिन्ह प्रतिकुलपति, एकेडमिक द्वारा देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने स्वास्थ्य और आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “एक चैंपियन की यात्रा ट्रैक के साथ-साथ रसोई से भी शुरू होती है। संतुलित आहार वह ईंधन है जो प्रतिभा को प्रदर्शन में बदल देता है।” प्रमोद तिवारी (विशिष्ट अतिथि): इनका स्वागत श्री राकेश साहू ने पुष्प गुच्छ देकर किया। इन्होंने अनुशासन और विवेकानंद वा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीआई अब्दुल कलाम के विजन को साझा किया। उन्होंने कलाम साहब के शब्दों को दोहराया “सपने वह नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने वह होते हैं जिनकी वजह से हमें नींद नहीं आती”।

प्रो. (डॉ.) राजेंद्र बी. लाल (मुख्य अतिथि)उन्होंने स्वास्थ्य, फिटनेस और जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा ईश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप और समानता में एक विशेष उद्देश्य के साथ रचा है। हम साधारण लोग नहीं हैं, बल्कि असाधारण रचनाएं हैं। अनुशासन और फिटनेस के माध्यम से स्वयं को खोजें और अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानें। शूआट्स की तायक्वांडो टीम ने अपने अद्भुत प्रदर्शन और कौशल से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के हेड वा एथलेटिक कमेटी के सचिव श्री आशीष मैसी ने एथलेटिक्स कमेटी के चेयरमैन प्रोफ़ेसर सी जॉन वेस्ले को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। यह स्पोर्ट्स मीट 2025 ,26 तथा 27 फरवरी तक चलेगा।

इस अवसर पर प्रति-कुलपति (अकादमिक) प्रो. (डॉ.) जोनाथन लाल, प्रति-कुलपति (प्रशासन) प्रो. (डॉ.) बिस्वरूप मेहरा, प्रति-कुलपति (PMD) प्रो. (डॉ.) रितु प्रकाश दुबे, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) रानू प्रसाद सहित समस्त निदेशक, डीन, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai