पुरामुफ्ती पुलिस ने 03 अभियुक्तो को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

पुरामुफ्ती पुलिस ने 03 अभियुक्तो को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज बमरौली संजीव चौधरी को मिली सफलता

 

पुरामुफ्ती, प्रयागराज। पुरामुफ्ती पुलिस ने 03 अभियुक्तो को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। पुरामुफ्ती पुलिस ने 03 अभियुक्तो को अवैध तमंचा और 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व 07 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तो का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस कमिश्नर प्रयागराज द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त नगर जोन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज कमिश्नरेट के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संजीव कुमार चौधरी चौकी प्रभारी बमरौली मयफोर्स 26 फरवरी को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई थी कि पिछले दिनों ग्राम उमरी झपिया के एक जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी उसी में से एक पक्ष के तीन लोग अवैध तमंचा व कारतूस के साथ भरेठा से होमगार्ड ट्रेनिग सेन्टर के रास्ते से शिवाला की तरफ आ रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यक पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर अभियुक्तगण 01. अरशद पुत्र स्व० अस्तफा नि० उमरी थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज उम्र 39 वर्ष 02. मो0 सादान पुत्र स्व० बन्ने नि० उमरी थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज उम्र 28 वर्ष 03. मोहम्मद अशरफ पुत्र स्व० अस्तफा नि० उमरी थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज उम्र 28 वर्ष के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व सात जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ समय करीब सुबह 2.50 बजे भरेठा से होमगार्ड ट्रेनिग सेन्टर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो को के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय प्रयागराज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौधरी चौकी प्रभारी बमरौली,उपनिरीक्षक हंसराज सिंह चौकी प्रभारी सल्लाहपुर,हे0का0 नागेन्द्र सिंह थाना पूरामुफ्ती,हे0का0 सुभाष राम थाना पूरामुफ्ती,का0 गौरव यादव थाना पूरामुफ्ती, कांस्टेबल अनुज कुमार मौजूद रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai