प्रयागराज मंडल में फरवरी, 2026 में 37 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त।

प्रयागराज मंडल में फरवरी, 2026 में 37 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में फरवरी, 2026 में 37 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त।प्रयागराज मंडल में फरवरी, 2026 में 37 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त। प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, से दिनांक 27.02.2026 को 37 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से श्री संग्राम सिंह, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/कानपुर, कुलदीप गुप्ता, लोको पायलट/कानपुर, मो. नोमान शाही, लोको पायलट/कानपुर, एच सी लाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक/मोटा, उमाकांत, स्टेशन अधीक्षक/पनकीधाम, संतोष कुमार, स्टेशन अधीक्षक/पनकीधाम, राजकुमार, स्टेशन अधीक्षक/कानपुर सेंट्रल एवं श्री ललित मोहन दुबे, पॉइंट्समैन/भीरपुर को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 13,21,64,049/- रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य दीपक कुमार द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र सौंपा गया एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai