अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार ठिकानों पर छापेमारी, 8 गिरफ्तार, 1000 लीटर तेल जब्त

चंदौली। अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में अवैध तेल कारोबार के खिलाफ पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीजी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान करीब एक हजार लीटर अवैध तेल, दो टैंकर, दो छोटी कारें और तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान तेल से भरे ड्रम, पंपिंग मशीन, पाइप, नापतौल के उपकरण और अन्य सामग्री भी मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह संगठित गिरोह लंबे समय से टैंकरों से तेल निकालकर अवैध तरीके से बेच रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद पटेल, भुवनेश्वर पाल, दीपक सरोज, राजेश सिंह, अजय सिंह, आशीष सिंह उर्फ पप्पू सहित दो अन्य सहयोगी शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद टैंकरों और कारों को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध तेल कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai