थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरामुफ्ती, प्रयागराज। थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक रिकार्ड भी रहा है।

पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष थाना पूरामुफ्ती मनोज सिंह द्वारा मयफोर्स मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2026 धारा 127(2)/65(1)/351(2)/352 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अबूबकर पुत्र नफीस अहमद निवासी अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती कमि० प्रयागराज उम्र 26 वर्ष को टिकरी रोड़ ककरहा तिराहा थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती कमि० प्रयागराज से सुबह 09.36बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल अब्दुल सलाम मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai