त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर अभी हाल ही में 01 जनवरी 2026 को दिल्ली जाकर केन्द्रीय कार्यालय पर भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना के सम्मानित सांसद एडवोकेट भाई चंद्रशेखर आजाद के सानिध्य में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता लेने वाले वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार रंगकर्मी रंगनिर्देशक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रयागराज मण्डल के मुख्य मण्डल प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार गौतम ने जनपद प्रयागराज में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आईपी रामबृज को आसपा प्रयागराज का जिला महामंत्री बनाया गया है।
आसपा प्रयागराज जनपद का जिला महामंत्री बनाये जाने पर आईपी रामबृज ने एक सवाल के जबाव में बताया कि वे पार्टी की रीति नीति में विश्वास रखते हुए बाबासाहेब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को विधानसभा स्तर पर मिशन मूवमेंट के साथ कैडर बैठके करके सेक्टर बूथ स्तर पर प्रतिस्थापित करेंगे साथ सेक्टर बूथ का गठन करवाकर बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प को शतप्रतिशत पूरा कराने के लिए दृढ़संकल्पित रहेंगे और आसपा मिशन- 2027 को पूरा करने हेतु कार्य करेंगे।










