सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो घंटे रहेंगे प्रयागराज में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि प्रकाश पटेल की रिपोर्ट

प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो घंटे रहेंगे प्रयागराज में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनका यहां पर करीब दो घंटे का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से वह करीब छह बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात आठ बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार शाम 5.25 बजे अमौसी एयपोर्ट से राजकीय विमान से वह बमरौली एयरपोर्ट पर शाम करीब छह बजे पहुंचे। यहां से कार से वह एयर मार्शल अमन कपूर के एयरफोर्स स्टेशन बमरौली की पुत्री की शादी में हिस्सा लेंगे।

यहां करीब आधा घंटे रहने के बाद सीएम कार से पुराने यमुना ब्रिज के निकट बोट क्लब त्रिवेणी दर्शन पहुंचेंगे। यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस समित गोपाल के पुत्र के विवाह के बाद आयोजित प्रीति भोज में हिस्सा लेंगे। यहां कुछ देर रहने के बाद करीब आठ बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai