रामदल 2025 की सफलता पर सम्मान समारोह: न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने टीम को किया सम्मानित।

रामदल 2025 की सफलता पर सम्मान समारोह: न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने टीम को किया सम्मानित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रामदल 2025 की सफलता पर सम्मान समारोह: न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने टीम को किया सम्मानित। उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध और भव्य “रामदल मेला 2025” के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आज सिविल लाइंस व्यापार मंडल द्वारा होटल प्रयाग इन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामदल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके उत्कृष्ट समर्पण, सेवा भावना और सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने रामदल की पूरी टीम के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील खरबंदा एवं महामंत्री श्री शिव शंकर ने रामदल की टीम का अभिनंदन किया।

रामदल के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा और महामंत्री रितेश सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रामदल मेला 2025 की सफलता हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इसमें कोषाध्यक्ष संदीप कात्याल, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष यादव, अजय शर्मा, अनिल सुनेजा, राज कमल जायसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य संजीव कपूर, मनीष साहू, अंकित केसरवानी, हरप्रीत सिंह और रवित सचदेवा सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस सम्मान से हमारा मनोबल और बढ़ा है तथा हम संकल्प लेते हैं कि ‘रामदल 2026’ का आयोजन और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा।”

कार्यक्रम में व्यापार मंडल की पूरी कार्यकारिणी के साथ शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन प्रभु श्री राम की आरती एवं आगामी वर्ष के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ हुआ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai