गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया  प्रदर्शन।

गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया  प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया  प्रदर्शन। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गैस की किल्लत को लेकर गैस सिलेंडर को सिर पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

वही आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि देश में गैस की किल्लत चल रही है और जिला प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री तक कह रहे है कि कोई किल्लत नही है लेकिन मैं कह रहा हूं कि आज से दिन पहले गैस की कोई किल्लत नही थी। लेकिन अब गैस एजेंसियों पर जाकर देख लीजिए गैस के लिए लोग लाइन में लगकर इंतजार कर रहे है। जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है कुछ न कुछ त्राहिमाम हो रहा है। नोटबंदी किए,वैक्सीन का, आधार कार्ड का उसके बाद खाता खोलवाइए, गैस की किल्लत तमाम चीजें जो इनके आने के बाद भारत की जनता को लाइन में लगवाइए 15 लाख लीजिए यह मोदी का जुमला है।जबसे यह कुर्सी पर गए है तबसे भारत की जनता परेशान है आज गैस की इतनी किल्लत हो गई है कि लोगों के घरों में चूल्हा तक नही जल रहा है।

प्रदर्शन करियो ने कहा की  जिलाधिकारी भी यह बात कह रहे है कि गैस की किल्लत नही है लेकिन मैं आपके चैनल के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि आप गैस एजेंसी पर लगभग 06 बजे जाइए,08 बजे जाइए मैं अभी नगरा से आ रहा हूं अभी बंद मिला। ये काला बाजारी है ये लोग अधिक पैसा लेकर ब्लैक कर रहे है।लखनऊ में मेरी बेटी रहती है और 2200 रुपए में उसको उसको सिलेंडर मिला है रात के समय दुकान खोलकर अधिक पैसे में लेकर सिलेंडर दे रहे है।सरकार दो लोगों की है शाह और मोदी की सरकार है बाकी पीछे चलने वाले लोग है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai