प्रयागराज मंडल द्वारा UP SI परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेनें।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल द्वारा UP SI परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेनें। प्रयागराज मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रयागराज मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेंट्रल एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

प्रयागराज मंडल द्वारा संचालित की गई गाड़ियों का विवरण निम्नांकित है

1. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 13:50 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे।

2. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल के प्लेटफोर्म संख्या -4 पर 18:00 बजे प्लेस की गई।

परीक्षार्थियों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी स्टेशन परिसर में यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। टिकट जांच स्टाफ और हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन समय तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जाती रहीं।

रेलवे प्रशासन द्वारा अभ्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन, स्वच्छता तथा आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों को सतर्क किया गया। अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई तथा यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित रूप से प्रवेश एवं निकास के लिए प्रेरित किया गया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को लगातार आवश्यक सूचनाएं दी जाती रहीं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न लगे और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

रेलवे का निरंतर प्रयास है कि अभ्यार्थियों को परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह परीक्षा विशेष गाड़ी इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र/गंतव्य तक पहुँच सकें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai