डीएम ने आयोजित होने वाले रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झण्डी।

डीएम ने आयोजित होने वाले रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झण्डी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। डीएम ने आयोजित होने वाले रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झण्डी। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर रोजगार मिशन के अन्तर्गत जनपद के इच्छुक युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद प्रचार-प्रसार वाहनों को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक-24 मार्च, 2026 को राजकीय महामाया महाविद्यालय, ओसा, मंझनपुर के परिसर में किया जाएगा। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे। मेले में अधिक से अधिक इच्छुक युवा प्रंतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में अपने उज्जवल भविष्य के अवसरों की तलाश कर सकतें हैं।

इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 सिराथू यजुवेन्द्र नाथ, कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य, शिव नरेश शुक्ला, आकास सिंह, प्रतीक अवस्थी, जिला सेवायोजन कार्यालय व0सहायक विनोद कुमार सिंह एवं बृजेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai