2027 मे बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है, कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ करनी होगी तैयारी -शिव पाल सिंह यादव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोरांव हाइवे पर स्थित कुरगांव मे स्थित एक ढाबे पर जुटे सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने किया स्वागत

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। 2027 मे बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है, कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ करनी होगी तैयारी -शिव पाल सिंह यादव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का आज़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले मे आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सोरॉव हाइवे पर कुरगांव के सामने स्थित एक ढाबे पर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वाराकिये गए स्वागत से अभिभूत वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027मे उत्तर प्रदेश मे बदलाव के लिए जनता मन बना चुकी है। भाजपा राज मे बदहाल किसान, बेरोजगार नौजवान के साथ सिर्फ समाजवादी पार्टी ही खड़ी है।महिलाएं असुरक्षा की भावना मे जी रही हैं। अल्पसंख्यक समाज डरा हुआ है। उलटे समय समय पर भाजपा नेताओं के विभेदकारी बयान से समाजमे भाई चारे की बजाय कटुता का माहौल बन रहा है।

सपा नेता ने कहा कि प्रदेश एवं देश की सत्ता से भाजपा सरकार को हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

शिवपाल सिंह यादव विधानसभा फूलपुर क्षेत्र के जगतपुर मे एक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित देश के शहीदों की विधवाओं के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आये थे।

स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से विधायक गण विजमा यादव, गीता शास्त्री, प्रदेश महासचिव लल्लन राय, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रदेश सचिव दूध नाथ पटेल, अमरनाथ मौर्य, शमशाद अहमद, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, आर एन यादव, पार्षद तारा देवी, संगम लाल मौर्य, महबूब उस्मानी, श्याम सिंह बच्चा यादव, प्रेम चंद्र मौर्य, तारिक सईद अज्जू, डॉ राजेश, अनुराधा अम्बेडकर, सुषमा पासी, राकेश उर्फ़ भोला पटेल, आस्था पटेल, संतोष यादव, देवीलाल, रवि गुप्ता, जीत लाल पासी, रमाकांत पटेल, माधव विश्वकर्मा, मशहद, रामसेवक पटेल, आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai