आदर्श कोल्ड स्टोरेज पहुंचे BSP प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। आदर्श कोल्ड स्टोरेज पहुंचे BSP प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर आज बीएसपी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज के फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज पहुंचा और हादसे के बाद की स्थिति का जायज़ा लिया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बीएसपी मंडल कॉर्डिनेटर राजू गौतम ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही का नतीजा बताया।

मौके का निरीक्षण करने के बाद राजू गौतम ने आशंका जताई कि अभी भी मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बीएसपी नेता ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जर्जर इमारतों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने पास के मोरहू गांव पहुंचकर हादसे में जान गंवाने वाले इलेक्ट्रिशियन जगदीश के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता व राहत सामग्री प्रदान की। राजू गौतम ने कहा कि बीएसपी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai