त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पूर्व महापौर ने हवन-पूजन के साथ किया कन्या पूजन, पांव पखार कर लिया आशीर्वाद। प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि का मान होने पर अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर सपरिवार विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया।

पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती उतारी वहीं अपने हाथों से भोजन परोसा। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन के पूर्व देवी की स्तुति कर हवन कुंड में आहुति डाली।











