एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान
कौशांबी। मिशन शक्ति. थाना पिपरी, संदीपन घाट सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान। वृहस्पतिवार को जनपद कौशाम्बी मे राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में “मिशन शक्ति अभियान (फेज-05)” के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक करते हुए साइबर अपराध, नए कानूनों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना पिपरी के तिल्हापुर मोड़ बाजार में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
थाना करारी के काली माता मंदिर, कस्बा करारी में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना सैनी के थाना परिसर में महिलाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला थाना द्वारा कड़ाधाम क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
थाना महेवाघाट के ग्राम जमुनापुर में भ्रमणशील होकर गुड टच/बैड टच, आत्म सुरक्षा एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। थाना संदीपन घाट के आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय कोयलहा में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। थाना कड़ाधाम के कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर परिसर में महिलाओं को मिशन शक्ति एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया।थाना चरवा के ग्राम समसपुर में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना कोखराज के थाना परिसर में आई महिलाओं को नए कानून, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। थाना मंझनपुर के मंझनपुर चौराहा एवं विद्यालय क्षेत्र में छात्राओं/महिलाओं को साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।थाना सराय अकिल के मेले/मंदिर परिसर में चेकिंग के दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं काउंसिलिंग की गई। थाना पश्चिम शरीरा के झारखंडी मंदिर क्षेत्र में गुड टच/बैड टच, आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। थाना मोहब्बतपुर पइंसा के बाजार क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1076, 1090, 181, 1098, 102 एवं 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। जनपद कौशांबी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।










