STF Prayagraj ने 50 हजार के इनामी हत्यारे को पकड़ा।

STF Prayagraj ने 50 हजार के इनामी हत्यारे को पकड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोस्त को रॉड से मारकर की थी हत्या, कर्ज बना वजह

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। STF Prayagraj ने 50 हजार के इनामी हत्यारे को पकड़ा। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स “STF” की फील्ड इकाई, Prayagraj ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जौनपुर के बहुचर्चित हत्याकांड में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था।

26 मार्च 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के मामले में वांछित शुभम यादव मछलीशहर-जौनपुर हाईवे पर स्थित मलसिल मोड़ तिराहा के पास मौजूद है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ प्रयागराज टीम ने शाम लगभग 6:30 बजे घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान शुभम यादव ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया। अभियुक्त ने बताया कि मृतक रमाकान्त यादव, जो मुंबई में कार्यरत था, उससे उसने पैसे उधार लिए थे। समय पर पैसा न लौटा पाने के कारण रमाकान्त लगातार दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर शुभम ने अपने साथी अशोक कुमार यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

19 नवंबर 2025 को साजिश के तहत शुभम और उसके साथी अशोक ने रमाकान्त को प्रयागराज से रिसीव किया

उन्होंने रमाकान्त को टाटा जेस्ट कार में बैठाया और जौनपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में सामधगंज बाजार हाईवे पर पहुँचकर उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर रमाकान्त की हत्या कर दी और शव को बरगुदर के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इस दौरान वह नोएडा, वाराणसी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे शहरों में छिपकर रहा। उल्लेखनीय है कि उसका साथी अशोक कुमार यादव पहले ही 26 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका था।

प्रयागराज STF ने गिरफ्तार अभियुक्त को थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर में दाखिल कर दिया है। मामले की अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai