ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलन्दशहर। आपको बता दे कि आज बुलंदशहर नगर में श्री महाकाल कावड़ सेवा समिति द्वारा बाबा महाकाल जी की पालकी की शोभायात्रा का प्रथम बार आगमन हुआ। जिसमें बड़े ही धूमधाम के साथ हरिद्वार से साठा राज राजेश्वर मन्दिर, नगर के जगह-जगह मुख्य चौराहों से होते हुए डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए पुष्प वर्षा की व देवीपुरा के भवन मन्दिर पर बाबा महाकाल की पालकी का समापन हुआ।
वही नगर भ्रमण के समय श्री महाकाल कावड़ सेवा समिति द्वारा छप्पन भोग का भी प्रसाद वितरण किया गया। जिस मौके पर हज़ारो की तादात मे भक्तगण व कमेटी के कार्यकर्ता रोहित बंसल, राजू अग्रवाल, तुषार रस्तोगी, राहुल ठाकुर, अमित कुमार,कृष्णा शर्मा, मोनू सैनी, शुभ गुप्ता, गौरव शर्मा, प्रशांत ठाकुर आदि सभी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।










