त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अटेवा प्रयागराज के लोग कल अपने कार्यस्थल पर विरोध स्वरुप कली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। अटेवा जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एव सहयोगी संगठनों के समस्त पदाधिकारी साथियो को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 1अप्रैल 2026 को पूरे देश भर मे NPS/UPS के विरोध मे BLACK DAY मानने का निर्णय लिया गया है।
आप सभी पदाधिकारियों से निवेदन है की कल दिनांक 1 अप्रैल 2026 को जहाँ भी रहे अपने कार्यस्थल पर विरोध स्वरुप कली पट्टी बांधकर कार्य करें । पुरानी पेंशन की बहाली की आवाज़ बुलंद करे। शांम 4बजे 1अप्रैल 2026 को चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर 3 पर अटेवा प्रयागराज द्वारा काला दिवस, मनाया जायेगा l










