पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा का रजिस्ट्रेशन पुनः किया गया शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

5 अप्रैल को होगा कथा स्थल पर भूमिपूजन का आयोजन और कार्यक्रम की तैयारी बैठक

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा का रजिस्ट्रेशन पुनः किया गया शुभारंभ। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमंत कथा का मंगल कलश शोभायात्रा यात्रा का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कार्य पुनः आरंभ कर दिया गया है।

समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पिछले कार्यावधि के दौरान हों चुका है उनका रजिस्ट्रेशन सुरक्षित कर लिया गया है और अब पुनः निशुल्क रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है और अब जो महिलाएं मंगल कलश यात्रा में शामिल होंना चाहती है वो अपना आधार नंबर और एक फोटो समिति के द्वारा निर्धारित पदाधिकारियों से संपर्क कर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती है और आगे बताया कि 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे अरैल घाट कथा स्थल पर समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा और दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की तैयारी हेतु मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ वृहद बैठक आयोजित किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai