पशु पक्षियों को भोजन और पानी का पात्र वितरण किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पशु पक्षियों को भोजन और पानी का पात्र वितरण किया गया। मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति के द्वारा कर्नलगंज में समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट के संयोजन में बढती हुई गर्मी को देखते हुए पशु पक्षियों की सेवा के लिए पात्र वितरण का आयोजन किया गया।

इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि समाज सेवा के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं है व्यक्ति के अंदर जूनून होना चाहिए और कहा कि जो समाज के लिए उपयोगी है वास्तव में वही राष्ट्र का सच्चा योगी है और हर व्यक्ति को समाज और बेजुबान पशु पक्षियों के प्रति सेवा करने का कर्तव्य निभाना होगा तभी समाज में नैतिक मूल्यों की रक्षा होगी।

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी पार्षद आशीष द्विवेदी भोला तिवारी,श्याम सिंह हेला ने कहा कि बेजुबान पशु और पक्षियों की और मानवता की सेवा ही धर्म है।

अध्यक्षता अनिल भट्ट ने किया संचालन ज्ञानेंद्र गुप्ता, मीना राय, पार्षद आशीष द्विवेदी, भोला तिवारी, दयाकिशन गुणवंत, सरोज गुप्ता, लोकेश मुखर्जी, पवन राष्ट्रवादी, कमला गुणवंत, राघवेंद्र मिश्रा, अजय अग्रहरि, किरन गुप्ता, शर्मिंला भट्टाचार्य, अजंनी सिंह, राजेंद्र जोशी, रोशनी प्रियंका पाराशर, विनय कुमार, बृजेश चंद्र, राम प्रभाकर, उज्जवल सचदेवा, भुवन जोशी, आशुतोष शुक्ला, कमला कांत, अमन शर्मा, संदीप श्रीवास्तव आदि समिति के कार्यकर्ता रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai