ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल जिला अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के फील्ड ट्रेनर्स का प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीटी नगर भोपाल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी मास्टर ट्रेनर्स को प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में फील्ड में विजिट कराई गई। जिसमें प्रगणक के रूप में घर-घर जाकर आंकड़े एकत्रित किए गए एवं आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई की गई। समापन अवसर पर अपर कलेक्टर भोपाल सुमित कुमार पांडे एवं जिला जनगणना अधिकारी भवन गुप्ता ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं जनगणना 2017 में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के आयोजित होने वाले प्रशिक्षण को निर्देशानुसार संपन्न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर एवं जनगणना निदेशालय से जिला प्रभारी मनोज सैनी एवं राकेश सैनी उपस्थित रहे।









