आरएसएस के ‘सामूहिक पथ संचलन’ में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी।

आरएसएस के 'सामूहिक पथ संचलन' में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। आरएसएस के ‘सामूहिक पथ संचलन’ में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी। तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा पर केशव नगर स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सामूहिक पथ संचलन’ में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी स्वयं सेवकों के साथ सम्मिलित हुए। वहीं मुट्ठीगंज कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडल के लिए झंडा वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्र कल्याण में समर्पित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया।

अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामूहिक शक्ति के इस अनुपम संगम ने नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया। पूर्ण गणवेश में कदम-से-कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों की अनुशासित पदचाप समाज की एकजुटता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण रही। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों और सम्मानित प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai