कौड़िहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान के साथ मनाया स्थापना दिवस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

कौड़िहार, प्रयागराज। कौड़िहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान के साथ मनाया स्थापना दिवस। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस को कौड़िहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाये। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के फोटो पर फूल अर्पित करें उन्हें याद करते हुए स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री अनिल विश्वकर्मा कौडिहार ने कहा कि तमाम कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और निष्ठा ने भाजपा को एक ऐसे वट वृक्ष में परिवर्तित किया है, जो नये भारत की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है। डा.श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के प्रखर राष्ट्रवादी संकल्प व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई के नेतृत्व में राजनीति की सेवा, समर्पण और जनकल्याण का माध्यम बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने कहा कि यह दिन उन महान विभूतियों को स्मरण करने का है जिनके तप, त्याग और तपस्या से इस संगठन की नींव रखी। डा.श्यामाप्रसाद मुख़र्जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पं.दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन ने समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास का अधिकार दिया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राम कैलाश सरोज, मंडल महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, महेंद्र नाथ पांडेय, राजू पांडेय, अशोक शंकर मिश्रा, ओंमकार सरोज, राजन दुबे, इंद्रराज यादव,भगत यादव, अर्जून, पटेल, हरिश्चंद्र दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai