मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन।

मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है…, प्राचार्य

 

कौशांबी। मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन। मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, समदा, मंझनपुर कौशाम्बी में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। मेडिकल कॉलेज का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गैर संचारी रोगों (एन0सी0डी0) से बचाव पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में बताया। दन्त रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. हेमलता द्विवेदी (सह आचार्य) ने दांतों एवं मुंह की सफाई के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश, सही खानपान एवं समय-समय पर जांच से दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के दांतों की जांच भी की गई और आवश्यक सलाह दी गई।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि “दस्त जैसी समस्याओं में ओआरएस का सही उपयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए।” साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही घर पर कैसे ओ0आर0एस0 बनाये यह भी बताया ।कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर, डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी एवं इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai