एसपी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में समस्त शाखाओं के प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा संपादित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतने, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शाखा प्रभारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai