त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
लालापुर, प्रयागराज। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड जसरा स्थित ग्रामसभा घूरी में संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत सेक्टर बूथ गठन हेतु आसपा के जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज की अध्यक्षता में कैडर बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आईपी रामबृज ने बताया कि आजाद समाज पार्टी का मुख्य लक्ष्य सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सतत आंदोलित रहना है और समतामूलक समाज की स्थापना इस प्रकार करना है जहाँ हर वर्ग को बराबरी और सम्मान मिले। बाबासाहेब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों पर आधारित श्बहुजन हिताय, बहुजन सुखायर की सोच को प्रतिस्थापित करना और सामाजिक न्याय, समानता, और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित शोषित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहना है। बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को एकजुट कर सशक्त बनाना है। जाति-आधारित भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करके शोषितों को उनके अधिकार दिलाने के साथ साथ बहुजन समाज’ के लोगों को शासक वर्ग में तब्दील करने का मुख्य लक्ष्य जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी को प्रतिस्थापित करना है।
कैडर बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पासी, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मीरा, उर्मिला, कौशल्या, शीला, सुमन, रेशमा, चमन देवी, महादेई, श्याम कली, रामकली, फोटो देवी, संजू, अभिलाषा, संगीता, कौशल्या, ममता, लक्ष्मी, संध्या, विमला देवी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।










