पशु पक्षियों की सेवा ही हमें मनुष्यता का बोध कराती है महापौर
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। पशु पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए वितरित किया गया बर्तन पात्र। जनहित कारिणी समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा पशु पक्षियों को दाना पानी के लिए सत्कार होटल भारद्वाज पुरम अल्लापुर में बर्तन का पात्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पशु पक्षियों की सेवा करना ही वास्तव में हम सभी को मनुष्यता बोध कराती है और इस बढ़ती हुई गर्मी में पशु पक्षियों को दाना पानी दे जिससे उनकी जीवन की रक्षा हो सके और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। क्योंकि पर्यावरण को संतुलित करने में पशु पक्षी सहायक होते हैं इसलिए इनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है और इसलिए ईश्वर से मिले इस जिम्मेदारी को हम पूर्णता निभाए। और आगे कहा कि पशु पक्षियों के जीवन के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलकर नगर निगम प्रयागराज में स्वयं का जंगल का निर्माण किया है इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष सुशील जैन ने कहा कि पशु पक्षियों की सेवा के साथ साथ प्राथमिक शिक्षा के प्रति जन जागरण अभियान चलाएगी समिति। इस अवसर पर ने भारद्वाज पुरम अल्लापुर क्षेत्र में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी का पात्र वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद संजय ओक्षा रहे
इस अवसर पूर्व पार्षद संजय ओक्षा, अतुल ओझा, संतोष ओक्षा, विपिन कुमार, दिनेश कुमार,अजय पंडित, कमलेश, जितेन्द्र कुमार, देवाशीष, धर्मेंद्र,राम जी साहू,राजू वर्मा, संतोष कुमार, दुर्गेश दुबे, अनूप पंडित, आलोक गांगुली, रविन्द्र कुमार आदि रहे।










