शुआटस में अनियमितताओं की गंभीर शिकायत, रिसीवर नियुक्त करने की मांग।

शुआटस में अनियमितताओं की गंभीर शिकायत, रिसीवर नियुक्त करने की मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शुआटस में अनियमितताओं की गंभीर शिकायत, रिसीवर नियुक्त करने की मांग। नार्थ इंडिया सिनोड बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन स्टीफेन सिंह ने CDO प्रयागराज के समक्ष प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर कर शुआटस, नैनी, प्रयागराज में अनियमितताओं की गंभीर शिकायत प्रस्तुत की है और इस संस्थान रिसीवर नियुक्त करने की मांग की है। ज्ञातव्य है सीडीओ प्रयागराज, शुआटस में अनियमितताओं की जांच हेतु गठित 6 सदस्यीय समिति की अध्यक्षा हैं। प्रत्यावेदन में मांग की गयी है कि शुएट्स में व्याप्त कथित अनियमितताओं को देखते हुए वहां अविलंब रिसीवर नियुक्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (CNI) एवं शुएट्स द्वारा यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (UCNI) के 13 संस्थानों पर गलत तरीके से कब्जा किया गया है।

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टिट्यूट, नार्थ इंडिया सिनोड बोर्ड ऑफ एजुकेशन का एक महत्वपूर्ण संस्थान है तथा उक्त सोसायटी का प्रधान कार्यालय भी इसी परिसर में स्थित है, जिसे आर. बी. लाल द्वारा बंद करा दिया गया है। प्रमाण सहित यह भी आरोप लगाया कि शुआटस सोसाइटी एक फर्जी सोसायटी है, जिसे कथित रूप से आर. बी. लाल द्वारा सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय से मिलीभगत कर फर्जीवाड़े के माध्यम से बनाया गया। इस फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए डॉ आर बी लाल नार्थ इंडिया सिनोड बोर्ड ऑफ एजुकेशन का नवीनीकरण नहीं होने दे रहे हैं जिससे कि यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (UCNI) अपने संस्थानों पर दावा करने का वैधानिक अधिकार खो दिया है। अपने प्रत्यावेदन में डॉ आर. बी. लाल से जान का खतरा होने का भय बताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्यवाही किये जाने कि मांग की गयी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai