फाफामऊ में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा।

फाफामऊ में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता बोले- ‘हम देश की अखंडता के लिए बलिदान देने को तत्पर’

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  फाफामऊ में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभा यात्रा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर प्रयागराज के फाफामऊ में शनिवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सौरभ प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सिर्फ क्षत्रिय समाज के नहीं, सभी जातियों के महापुरुष थे।

सौरभ प्रताप सिंह ने कहा कि आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती है। वे अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज के ही नहीं, बल्कि सभी जातियों और वर्गों के महापुरुष थे। भाजपा नेता ने बताया कि इस पावन अवसर पर फाफामऊ ही नहीं, बल्कि प्रयागराज के सभी वार्डों और कस्बों से क्षत्रिय भाइयों ने एकत्र होकर विशाल शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में आम जनमानस की भारी सहभागिता रही।

सौरभ प्रताप सिंह ने कहा कि यह यात्रा एकता का संदेश देती है। “जैसे हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लिए बलिदान दिया, वैसे ही हम सभी क्षत्रिय भाई मिलकर देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को सदैव तत्पर रहेंगे।” उन्होंने नारा दिया- “हम सब जहाँ रहेंगे, वहाँ दिखेंगे… देश की एकता और अखंडता के लिए हम सदैव समर्पित हैं। सौरभ प्रताप सिंह डॉ. पी. डी. बी. पी. जी. कॉलेज फाफामऊ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai