थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती ने चलाया मयफोर्स सघन वाहन चेकिंग अभियान,किया पैदल गस्त।

थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती ने चलाया मयफोर्स सघन वाहन चेकिंग अभियान,किया पैदल गस्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती ने चलाया मयफोर्स सघन वाहन चेकिंग अभियान,किया पैदल गस्त। थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह ने 17 मई रविवार को मयफोर्स पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में थाना पुरामुफ्ती चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है, कई वाहनों के चालान काटे गए और पुरामुफ्ती पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा।थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है जाम लगता है।

गौरतलब हो कि पुलिस कमिश्नर के निदेर्शानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं। समाज में अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों व दुकानदारो से अपील किया कि आप लोग सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे आपकी सुरक्षा और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग स्वयं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल भारी जुर्माने का कारण बनता है, बल्कि खुद की और दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर संयमित गति अपनाइए, क्योंकि तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटना का कारण बनती है।मोबाइल पर बातचीत एवं लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग दुर्घटनाओं को आमंत्रित करती है।शराब पीकर वाहन चलाना सामाजिक एवं कानूनी दोनों दृष्टि से गंभीर अपराध है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai