पहल… भीषण गर्मी से यातायात पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत, एसपी ने बांटा कैप एवं सनग्लास।

पहल... भीषण गर्मी से यातायात पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत, एसपी ने बांटा कैप एवं सनग्लास।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी ने गर्मी से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु दिशा-निर्देश दिए

कौशांबी। पहल… भीषण गर्मी से यातायात पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत, एसपी ने बांटा कैप एवं सनग्लास। यातायात के सुगम, सुदृढ एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा एक अनूठी पहल की गई। जिसके अन्तर्गत वृहस्पतिवार को मंझनपुर थाना परिसर में जनपद के समस्त यातायात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी एवं तेज धूप में भी ड्यूटी पर मुस्तैद / सजग रहने हेतु उन्हें कैप एवं धूप के चश्में वितरित किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों से संवाद कर उन्हें गर्मी से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु दिशा-निर्देश दिए।

वर्तमान समय में अत्यधिक तापमान एवं तेज धूप के बीच यातायात पुलिसकर्मी निरंतर सड़क पर खड़े होकर आमजन की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान धूप/हीटवेव से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने, ठंडा पानी एवं ओआरएस घोल के प्रयोग की सलाह दी गई। साथ ही आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैया सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai